Betul Crime News: युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
Betul Crime News: प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों इतना पिटा कि उसकी मौत हो गई।

Betul Crime News/Image Credit: IBC24
- युवक की हत्या करने वाले 11 लोग गिरफ्तार।
- प्रेम प्रसंग के चलते दिया था वारदात को अंजाम।
- प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
बैतूल: Betul Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी युवक को प्रेमिका के परिजनों इतना पिटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका की शिकायत पर 11 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है। मामला 3 जून से शुरू हुआ जब एक विवाहित महिला अपने ससुराल से मायके आई थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 4 जून को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
प्रेमी के साथ भागी थी महिला
Betul Crime News: इसके बाद परिजनों ने 7 जून को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट शाहपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच महिला ने खुद अपने परिजनों को कॉल कर प्रेमी के साथ भागने की बात स्वीकार की थी। परिजनों ने उसे समझाया और घर लौटने के लिए मना लिया। जब प्रेमी युगल इटारसी से लौट रहे थे,त ब भौंरा बस स्टैंड पर प्रेमिका के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। बस स्टैंड पर जमकर हंगामा हुआ और इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को जबरन गुरगुन्दा ग्राम ले गए और वहां प्रेमी युवक के साथ परिजनों ने बेरहमी से मारपीट की।
इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत
Betul Crime News: परिजन देर शाम दोनों को शाहपुर थाने लाए थे। पुलिस ने जब युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे तो उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया,लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। महिला की शिकायत के आधार पर शाहपुर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Police arrested 11 people who beat a young man to death, this was the reason they committed the crime
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm