Liquor seized in Jabalpur: लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 4 लाख का माल जब्त
Liquor seized in Jabalpur: पुलिस ने लग्जरी कारों से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Liquor seized in Jabalpur/ Image Credit: IBC24
- जबलपुर के बरगी थाना पुलिस ने लग्जरी कारों से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- स्करों के पास से 13 पेटियों से 458 बोतल और 1442 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
- जब्त की गई शराब की कीमत 3 लाख 72 हजार रुपए बताई जा रही है।
जबलपुर: Liquor seized in Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लग्जरी कारों से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तस्करों के पास से 13 पेटियों से 458 बोतल और 1442 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत 3 लाख 72 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने सफारी और क्रेटा कार को भी जब्त करते हुए पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
Liquor seized in Jabalpur: बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी जिले से जबलपुर की ओर दो कारों में बड़ी मात्रा में शराब लोड करके लाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तिनसी रेलवे ब्रिज और सिवनी जबलपुर बॉर्डर NH 30 पर घेराबंदी करके पीछा करते हुए दोनों कारों को रोका, तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों कार के ड्राइवर भाग निकले जबकि साथ में बैठे हुए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों ने शराब को घमापुर इलाके के साहिल यादव नामक युवक की होना बताया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से शराब के बारे में पूछताछ करते हुए फरार अन्य दोनों कारों के चालक की तलाश में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Police caught liquor smugglers in a luxury car, liquor worth Rs 4 lakh seized
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm