Pratima Bagri Caste Certificate: उच्च स्तरीय समिति करेगी इस मंत्री के जाति प्रमाण पत्र की जांच, हाईकोर्ट में सरकार ने किया वादा, दिया इतने दिनों का समय
उच्च स्तरीय समिति करेगी इस मंत्री के जाति प्रमाण पत्र की जांच, हाईकोर्ट में सरकार ने किया वादा, Pratima Bagri caste certificate case heard in High Court
जबलपुरः Pratima Bagri Caste Certificate Case मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि मंत्री के कास्ट सर्टिफिकेट की जांच उच्च स्तरीय समिति द्वारा कराई जाएगी।
Pratima Bagri caste certificate case कोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में विस्तृत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय छानबीन समिति गठित की जाएगी, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इसके तहत मंत्री प्रतिमा बागरी को भी तलब कर पूछताछ की जाएगी। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जांच की पूरी प्रक्रिया 60 दिनों के भीतर पूरी की जाए। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा में जांच पूरी नहीं होती है, तो इस याचिका पर दोबारा सुनवाई की जाएगी। इस मामले में कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने याचिका दायर की थी।
बता दें कि याचिका में मंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र को चुनौती दी गई है। आरोप है कि वे SC वर्ग की बजाय राजपूत समाज से संबंधित हैं और गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र हासिल किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी नजरें जांच समिति की कार्रवाई और रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:-
- CG Board 10th 12th Result 2026 Date: छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम
- किसी नाबालिग को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए बाध्य नहीं कर सकते : न्यायालय
- देवरिया के मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला
- GOVT Employees DA Hike Order: केंद्र के बाद अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी किया आदेश, मई महीने से आएगा खाते में, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर

Facebook


