Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान?
Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान?
Raipur Three Sisters Death News: रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 सगी बहनों की मौत से मचा कोहराम, जानें कई गई तीनों की जान? /image: IBC24 File
- एक ही परिवार की 8, 6 और 10 साल की तीन सगी बहनों की मौत हो गई
- दो बच्चियों ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की तबीयत रायपुर लौटते समय अस्पताल में उसकी मौत हो गई
- उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की आशंका
इटारसी/रायपुर। Raipur Three Sisters Death in Indore: छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी और वर्तमान में इंदौर के बेटमा में रह रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खाना खाने के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो बेटियों की जान इंदौर में इलाज के दौरान चली गई, जबकि तीसरी बच्ची ने इंदौर से बाकी दो बच्चियों के शव लेकर रायपुर लौटते वक्त रास्ते में इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत (Three Girls Death After Eating Food)
Raipur Three Sisters Death in Indore जानकारी के अनुसार, बेटमा में परिवार के खाना खाने के बाद 8 वर्षीय विशुका और 6 वर्षीय विधि की तबीयत बिगड़ गई थी। इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दुखी परिजन दोनों बेटियों के शवों को एम्बुलेंस से अपने गृहग्राम रायपुर ले जा रहे थे, तभी इटारसी के पास तीसरी बेटी 10 वर्षीय आशी की तबीयत भी अचानक बिगड़ने लगी,परिजन उसे तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद करीब एक घंटे में आशी ने भी दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग (Betma Food Poisoning Case) की आशंका जताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस (Indore Children Death News)
Suspected Food Poisoning Case इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घटना की शुरुआत इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र से हुई है, इसलिए इटारसी पुलिस ने ‘शून्य पर मर्ग’ कायम कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों आशी, विशुका और विधि के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। (Raipur Three Sisters Death in Indore)
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Nepal Flash Flood Video: 160 मौतें, 750 से ज्यादा लोग लापता! नेपाल में कुदरत का ऐसा कहर कि 19 पुल बह गए, सामने आया तबाही का खौफनाक वीडियो…12 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू जारी
- Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Facebook


