Rajgarh Car Accident News Today: कार की रफ्तार बनी काल, सड़क पर ही थम गई एक ही परिवार के इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुकार

Ads

Rajgarh Car Accident News Today: कार की रफ्तार बनी काल, सड़क पर ही थम गई एक ही परिवार के इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुकार

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 11:44 AM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 11:45 AM IST

Rajgarh Car Accident News Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • खड़े डंपर से टकराई कार
  • कार सवार 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर
  • रेस्क्यू टीम की कार्रवाई

राजगढ़: Rajgarh Car Accident News Today मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

Rajgarh Car Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारंगपुर क्षेत्र NH-52 की है। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाला में बह गई कार

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को जिले में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां झिरी नाला का जलस्तर अचानक से बढ़ गया और इस दौरान नाला पार कर रही एक कार देखते ही देखते बह गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग पानी में बह गए थे। (Rajgarh Car Accident Update) हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने पहले 7 लोगों के शव बरामद किये थे और सर्चिंग के दौरान दो और लोगों के शव टीम को बरामद हुए।

इन्हें भी पढ़ें:-

राजगढ़ में हादसा कहां हुआ?

सारंगपुर क्षेत्र NH-52 पर।

कार में कितने लोग सवार थे?

एक ही परिवार के पांच लोग।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की मौके पर ही मौत।