MP Crime News : अपनी ही दादी को बनाया हवस का शिकार, फिर काटे ये अंग, बेटे को इस चीज़ का लालच देकर रची थी पूरी साजिश

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

MP Crime News : अपनी ही दादी को बनाया हवस का शिकार, फिर काटे ये अंग, बेटे को इस चीज़ का लालच देकर रची थी पूरी साजिश

MP Crime News / Image Source : IBC24

Modified Date: March 6, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: March 6, 2026 7:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजगढ़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या।
  • आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार पोता निकला, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • घटनास्थल पर मिले कपड़े और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।

राजगढ़: MP Crime News  मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के घाटाखेड़ी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि दूर के रिश्ते में महिला का पोता ही निकला। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

गांव से दूर झोपड़ी में रहती थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव का है। MP Crime Latest Update,यहां मृतका पिछले 30 वर्षों से गांव से दूर अपने खेत पर बनी झोपड़ी में रहती थी। करीब दो साल पहले पति के निधन के बाद वह अपने बेटे और बहू के साथ रह रही थी। घटना के दिन महिला खेत पर अकेली थी, क्योंकि उसका बेटा खेत में सिंचाई के लिए गया था और बहू मजदूरी के लिए राजस्थान गई हुई थी।

दुष्कर्म के बाद काटे यह अंग

आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से पहले मृतका के बेटे को शराब और मुर्गे की पार्टी में उलझाकर अपने जाल में फंसाया। Grandson Rapes Grandma इसी दौरान, वह खेत पर पहुंचा और बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने महिला की जीभ, नाक और जबड़ा काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े और मोबाइल छोड़ दिया था, जो पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हुए। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.