Rajnandgaon Road Accident: एक ही पल में थम गई तीन लोगों की सांसें, जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया ये हादसा

Rajnandgaon Road Accident: एक ही पल में थम गई तीन लोगों की सांसें, जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया ये हादसा

Rajnandgaon Road Accident: एक ही पल में थम गई तीन लोगों की सांसें, जा रहे थे बाइक से, तभी हो गया ये हादसा

Rajnandgaon Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 7, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: February 7, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव जिले में बाइक और लोडिंग वाहन की टक्कर
  • हादसे में तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा और पहचान की प्रक्रिया शुरू की

राजनांदगांव: Rajnandgaon Road Accident छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Rajnandgaon Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमनी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बाइक में सवार होकर पांच लोग जा रहे थे। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और घायल दोनों बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी की पहचान करने में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।