Ratlam Vivad News: मोमोज खाने गई थी युवती, युवक कर रहा था ये घिनौनी हरकत..! उसके बाद जो हुआ, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
रतलाम का 80 फीट रोड बीती रात जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दो पक्ष जमकर भिड़े जमकर लाठी डंडे चले। जिसका वीडियो रहा चलते किसी शख्स ने बना दिया जो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है।
ratlam/ image source: IBC24
- 80 फीट रोड पर विवाद
- लड़की को घूरने से बवाल
- दो पक्षों में जमकर मारपीट
Ratlam News: रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आ रही है। खबर दो पक्षों से जुड़े विवाद की है। विवाद इस हद तक पहुंच गया कि दो पक्षों में मारपीट भी हुई। इस मामले के आने के बाद से इलाकेभर में हड़कंप मच गया है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
Ratlam News: यह है पूरा मामला
दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। यहां से एक वीडियो सामने आया लड़ाई झगाड़े का, बताया जा रहा है कि, लड़ाई इसलिए हुई क्योंकि 80 फीट इलाके की लड़की को घूर कर देखा गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। वहीं, यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।
बताया गया कि, रतलाम का 80 फीट रोड बीती रात जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दो पक्ष जमकर भिड़े जमकर लाठी डंडे चले। जिसका वीडियो रहा चलते किसी शख्स ने बना दिया जो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है। कैफे के बाहर लड़की को घूर कर देखने की बात को लेकर यह विवाद हुआ । जो देखते ही देखे इतना ज्यादा बढ़ गया कि बीच रोड पर ही दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
Ratlam Viral Video: मोमोज खाने गई थी लड़की
यहां कॉलेज स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ मोमोज खाने गई थी इसलिए दौरान स्थानीय किसी शख्स ने उसे घूर कर देख लिया। इसी बात को लेकर लड़की और उसके साथियों ने दूसरे अपने दोस्तों को हॉस्टल से बुला लिया। इसके बाद सड़क पर कोहराम मच गया। घटना के बाद दोनों पक्ष औद्योगिक थाने पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- चैंपियंस लीग: विजयी गोल करने के बाद विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोप
- राजद बिहार से बाहर भी विस्तार करेगी, राष्ट्रीय पार्टी बनने की आकांक्षा: तेजस्वी
- उप्र के बिजनौर में बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, बुजुर्ग दंपति की मौत
- AI समिट में बदइंतजामी से डेलीगेट्स परेशान, लंबी कतारें, पानी की कमी, गायब हुआ सामान! मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी
- मध्यप्रदेश में बजट से पहले बड़ी खबर, इस नगर पालिका का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिलाओं के साथ किया था ऐसा काम

Facebook


