Rewa Crime News: थाने के भीतर ही खूब खून-खराबा!..आखिर किन वजह से दो पक्षों के बीच चला चाकू और डंडा?..पढ़ें पूरे कहानी

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में जमीनी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 8 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewa Crime News: थाने के भीतर ही खूब खून-खराबा!..आखिर किन वजह से दो पक्षों के बीच चला चाकू और डंडा?..पढ़ें पूरे कहानी

Rewa Crime News/ Image Source: IBC24

Modified Date: December 11, 2025 / 11:47 am IST
Published Date: December 11, 2025 11:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में जमीनी और पैसों के विवाद के चलते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प।
  • झड़प में 8 लोग घायल, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की, चाकू से हमला करने का भी आरोप।

Rewa Crime News रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गंभीर मामला सामने आया है। जमीनी विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए और दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले से ही था दोनों पक्षों में विवाद

Rewa Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के अनुसार, घटना थाना परिसर के अंदर ही हुई, जहां कैलाश गुप्ता और अमीर अहमद के बीच पहले से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि कैलाश गुप्ता ने अपना घर 1 लाख रुपए में अमीर अहमद के पास गिरवी रखा था, जिसके लेनदेन को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें गुप्ता पक्ष के तीन लोग तथा अमीर अहमद पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं।

चाकू से हमला करने का आरोप

Rewa Crime News घायल अमीर अहमद ने बताया कि वह हॉस्पिटल चौराहे से दवा लेकर लौट रहे थे, तभी कैलाश रास्ते में मिला और विवादित रकम को लेकर धमकाने लगा। आरोप है कि कैलाश और उसके भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से लोग इकट्ठा हुए और मारपीट बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.