Rewa Gangrape Case : परीक्षा देने निकली छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार! चार युवकों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर इस हाल में मिली मासूम

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परीक्षा देने निकली किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

Rewa Gangrape Case : परीक्षा देने निकली छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार! चार युवकों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म,  फिर इस हाल में मिली मासूम

Rewa Gangrape Case / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 6, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: February 6, 2026 4:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा जिले में परीक्षा देने जा रही नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया
  • चार युवकों पर मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया
  • पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी, आरोपियों की तलाश में जांच तेज

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले से नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने अपनी सहेली के साथ घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rewa Gangrape Case प्री-बोर्ड परीक्षा देने निकली थी नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मऊगंज थाना क्षेत्र का है। यहाँ रहने वाली किशोरी गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी सहेली के साथ आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। ( Madhya Pradesh Crime )रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवक दोनों किशोरियों को जंगल की ओर ले गए। बताया जा रहा है कि सहेली को कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया, जबकि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी को कोई नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम को परिजनों को मोबाइल पर सूचना मिली कि किशोरी बेहोशी की हालत में है। इसके बाद अफरा-तफरी में परिजन किशोरी के पास पहुँचे।

चार आरोपियों के नाम आए सामने

देर शाम परिजन तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। ( Rewa News )सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुँचे। इस मामले में विप्पू जायसवाल उर्फ छोटू निवासी बरयाकला सहित चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

Rewa Gangrape Case पीड़िता की हालत में सुधार

पुलिस ने बताया कि किशोरी का बयान अभी दर्ज किया जा रहा है, साथ ही पीड़िता की माँ ने भी बताया कि चार लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। ( MP News Today )फिलहाल पीड़िता का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.