Sagar Crime News | Photo Credit: IBC24
सागर: Sagar Crime News जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
MP Sagar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीना थाना के सुभाष वार्ड का मामला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
ऐसा ही एक मामला मंडला जिले से सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र का है। जहां जादू टोना के शक में महिला की हत्या की गई है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवक महिला के बेटे का दोस्त है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान कुल्हाड़ी महिला के गले में ही फंस गई थी, जिससे वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।