Union Budget 2026 : केंद्रीय बजट से पहले कलाकार ने दीवार पर उकेरी उम्मीदों की तस्वीर, ‘जय जवान-जय किसान’ की कामना

union budget 2026 : केंद्रीय बजट से पहले एक कलाकार ने अपनी उम्मीदों को दीवार पर उकेर दिया है। (Union Budget 2026) अमरोहा निवासी चित्रकार जुहैब खान ने कला के जरिए खुशहाली की कामना जताई है।

Union Budget 2026 : केंद्रीय बजट से पहले कलाकार ने दीवार पर उकेरी उम्मीदों की तस्वीर, ‘जय जवान-जय किसान’ की कामना

Union Budget 2026, image source: ibc24

Modified Date: February 1, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: February 1, 2026 10:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय बजट को लेकर अनोखे अंदाज में व्यक्त कीं भावनाएं
  • बजट से देश में खुशहाली आने की कामना की
  • सरकार से जनहितकारी बजट की उम्मीद जताई

रिपोर्ट— विनीत अग्रवाल अमरोहा

अमरोहा:  केंद्रीय बजट से पहले एक कलाकार ने अपनी उम्मीदों को दीवार पर उकेर दिया है। (Union Budget 2026) अमरोहा निवासी चित्रकार जुहैब खान ने कला के जरिए खुशहाली की कामना जताई है।

अमरोहा नगर निवासी चित्रकार जुहैब खान ने आज पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर अनोखे अंदाज में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। (Union Budget 2026)  उन्होंने कोयले से दीवार पर चित्र बनाकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भारतीय सैनिक, किसान और फसलों को उकेरा है।

सरकार से जनहितकारी बजट की उम्मीद जताई

चित्र के माध्यम से उन्होंने बजट से देश में खुशहाली आने की कामना की और सरकार से जनहितकारी बजट की उम्मीद जताई। (Union Budget 2026)  कलाकार जुहैब खान का कहना है कि बजट में किसानों की मजबूती, देश की सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिले और देश आगे बढ़ सके।

विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने वाला होगा बजट

इसी बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “जिस विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश की सरकार पिछले 11 साल से काम कर रही है, 2014 से निरंतर हर बजट इसी दिशा में आगे बढ़ने के पायदान के रूप में होता है। इस बार का बजट भी भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने वाला होगा।” वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। पीएम की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी।”

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी संसद पहुंच गए हैं। जहां कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक खत्म होते ही वित्तमंत्री का बजट भाषण शुरू होगा।

बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं : शशि थरूर

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है… क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता। इसलिए, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए इस देश में ज़्यादा रोज़गार पैदा करने के लिए उनके मन में किस तरह की योजनाएँ हैं। इसके अलावा, और भी कई बातें होंगी। केरल में, जहाँ चुनाव आने वाले हैं, हम यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या फायदे दे सकती है…”

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com