Sagar Crime News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फायरिंग, गोली लगने से स्टाफ नर्स की मौत, पूरे अस्पताल में दहशत का माहौल
Sagar Crime News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फायरिंग, गोली लगने से स्टाफ नर्स की मौत, पूरे अस्पताल में दहशत का माहौल
Sagar Crime News | Photo Credit: IBC24
- शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोलीकांड, स्टाफ नर्स की मौत
- आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार
- पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
सागर: Sagar Crime News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अस्पताल परिसर में गोली गई है। चपेट में आने से स्टाफ नर्स की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे अस्पताल में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Sagar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
अस्पताल में भर्ती युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
इसके अलावा जिलें में एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि सागर के जिला अस्पताल में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। वार्ड में मौजूद मरीजों के परिजनों ने जैसे ही स्थिति को भांपा, तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और समय रहते युवक को बचा लिया गया। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पंतनगर वार्ड निवासी संदीप कोरी, पिता धनीराम कोरी,उम्र 38 वर्ष को सांस संबंधी बीमारी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 2 फरवरी को सागर जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय युवक के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं थे।
इन्हें भी पढ़े:-
- Balaghat Muslim Boycott: ‘छिना रोजगार.. लेन-देन भी हुआ बंद’.. यहां के 10 मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, इस बड़े सम्मेलन के बाद गांव में कराई गई मुनादी
- Gariyaband Wife Murder Case: होमगार्ड बीवी की हत्या करने वाले पति पर आया अदालत का बड़ा फैसला.. स्पेशल जज ने सुनाई सजा, जानें कब और कैसे की थी हत्या
- RDB Infrastructure Share: लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया

Facebook


