Kia Syros Flex-Fuel: पेट्रोल महंगा हो तो भी नो टेंशन! Kia की Flex Fuel कार में मिलेगा ईंधन का डबल ऑप्शन, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर
Kia Syros Flex-Fuel: Kia Syros Flex-Fuel में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ काम करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पावर और टॉर्क से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
(Kia Syros Flex-Fuel/ Image Credit: instagram)
- पेट्रोल से लेकर 100% एथनॉल तक चलेगी
- 1.0L टर्बो इंजन का इस्तेमाल
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
नई दिल्ली: Kia Syros Flex-Fuel: भारत में एथेनॉल वाले ईंधन को बढ़ावा मिलने के बीच Kia ने Flex-Fuel टेक्नोलॉजी की दिशा (Kia Syros Flex-Fuel) में कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Syros का Flex-Fuel Vehicle (FFV) कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसकी खासियत है कि यह पेट्रोल के अलावा पेट्रोल-एथेनॉल मिश्रण और 100 फीसदी एथेनॉल पर भी चल सकती है। फिलहाल यह सिर्फ कॉन्सेप्ट है और इसके प्रोडक्शन मॉडल की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
इंजन में किए गए कई बदलाव
Syros Flex-Fuel में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने अभी इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। अलग-अलग मात्रा में एथनॉल वाले ईंधन के लिए इंजन और फ्यूल सिस्टम में बदलाव किए गए हैं। इसके ECU, TCU और फ्यूल सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। ताकि कार ईंधन में एथनॉल की मात्रा के अनुसार बेहतर तरीके से काम कर सके।
मिलेगा अलग ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Flex-Fuel मॉडल में 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Kia Syros Flex-Fuel) दिया गया है। यह सामान्य Syros के 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से अलग है। इसका मतलब है कि Kia ने सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि ट्रांसमिशन सेटअप में भी बदलाव किया है। अगर कंपनी इसे भविष्य में प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर उतारती है तो इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव संभव हैं।
डिजाइन में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
देखने में Syros Flex-Fuel काफी हद तक सामान्य Syros जैसी ही है। इसमें बॉक्सी SUV डिजाइन, LED लाइटिंग, रूफ रेल्स, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील और L-शेप LED टेल-लाइट्स मिलती हैं। केबिन में भी ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यानी बदलाव मुख्य रूप से तकनीक में किए गए हैं।
भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत में पेट्रोल में एथनॉल की हिस्सेदारी (Kia Syros Flex-Fuel) बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में Flex-Fuel वाहन ज्यादा एथनॉल वाले ईंधन के इस्तेमाल का विकल्प दे सकते हैं। Syros Flex-Fuel इसी दिशा में Kia की तैयारी दिखाती है। हालांकि, अभी इसकी कीमत, माइलेज, वेरिएंट और लॉन्च तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इसे फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध मॉडल नहीं माना जा सकता।
इन्हें भी पढ़ें:
- NSE IPO Latest News: ग्रे मार्केट में NSE IPO की दहाड़! इस दिन खुल सकता है IPO, बंपर कमाई करना है तो गांठ बांध ले ये बातें
- School Closed Latest News: 11 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
- UP Dialogue 2026: यूपी की बदलती तस्वीर पर 100 से ज्यादा युवाओं का मंथन, यूपी डायलॉग में हुई अर्थव्यवस्था से लेकर एक्सप्रेसवे तक चर्चा

Facebook


