Sagar Shahrukh Khan Case : “शाहरुख” को जिंदा जलाया या खुद लगाई आग? CCTV फुटेज ने पलटी पूरी कहानी, सामने आए चौंकाने वाले राज़, पुलिस भी हैरान
Sagar में युवक को जिंदा जलाने के मामले में सामने आए CCTV फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी है। वीडियो में युवक खुद पर पेट्रोल डालता नजर आया, जिसके …

Sagar Shahrukh Khan Case
- Sagar के गौरझामर क्षेत्र के चर्चित बर्न केस में नया मोड़ आया।
- CCTV फुटेज में युवक खुद पर पेट्रोल डालता दिखाई दिया।
- पहले मामले को हत्या और पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा था।
सागर : Sagar Shahrukh Khan Case मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में युवक शाहरुख खान को इलाके में रहने वाले एक ही समुदाय के लोगों द्वारा जिंदा जलाने के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पहले जिस घटना को शुरुआत में पुरानी रंजिश के चलते हत्या बताया जा रहा था, अब उसी मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में युवक ने खुद पर आग लगाई थी। वहीं इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस मामले की जाँच आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं से कर रही है।
दोनों पक्षों में था विवाद
दरअसल, गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले में बीते दिनों हुई इस घटना के बाद शुरुआती जाँच में बताया गया था कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले मुन्ना खान, जाहिद, जाविद, आविद, दानिश, जब्बार सहित अन्य लोगों ने युवक शाहरुख को घेरकर पहले मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को Bundelkhand Medical College में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपने साथ मारपीट के बाद जिंदा जलाने की बात करता नजर आया था।
Sagar Crime Update सीसीटीवी फुटेज में खुद को आग लगाते हुए आया नजर
अब इस मामले में पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगा है, उसमें शाहरुख खान खुद एक घर से पेट्रोल की बोतल लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाता हुआ नजर आ रहा है। इस बात का खुलासा मामले की जाँच कर रहे SDOP प्रकाश मिश्रा ने किया है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक शाहरुख घर से बोतल में पेट्रोल लेकर निकलता दिखाई दे रहा है और घर से बाहर आकर उसने पेट्रोल खुद पर डालकर आग लगा ली।
दोनों ही पहलुओं से जाँच कर रही पुलिस
इस खुलासे के बाद पूरी कहानी बदलती हुई नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मृतक के घर के आसपास लगे CCTV कैमरों के DVR जब्त कर लिए हैं। साथ ही पुलिस इस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं पर जाँच कर रही है। इसके अलावा संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sex Racket: बाहर लॉज का बोर्ड.. लेकिन अंदर हो रहा था ऐसा गंदा काम, पुलिस ने दी दबिश, कई लोग गिरफ्तार
- Akhilesh Yadav Latest Statement: ‘उद्धाटन के बाद भी शुरू नहीं हो पाए 6 एयरपोर्ट’ सपा सुप्रीमो ने सरकार से पूछे कई सवाल, कहा- सिर्फ अरबों की कमाई है मकसद
- Gurugram Road Accident News: तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग और दो बच्चों को मारी टक्कर, तीनों की हुई मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला Sagar जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: CCTV Footage Brings Twist in Sagar Burn Case, Police Probe Both Murder and Suicide Angles
सागर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm