Sagar Crime News : पत्नी से झगड़ा पड़ा इतना भारी कि पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार! 3 साल के मासूम के साथ हो गया बड़ा हादसा

Ads

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पति-पत्नी के विवाद के दौरान शराब के नशे में धुत पिता अपने 3 साल के बेटे के ऊपर गिर गया। गंभीर दबाव पड़ने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 12:13 AM IST
HIGHLIGHTS
  • पति-पत्नी के झगड़े में 3 साल के मासूम की मौत
  • नशे में धुत पिता बेटे के ऊपर गिरा,
  • रोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

सागर : Sagar Crime News :  मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान पिता अपने 3 साल के मासूम बेटे के ऊपर गिर गया। पिता के नीचे दबने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय आरोपी पिता शराब के नशे में धुत था।

विवाद के दौरान बेटे के ऊपर गिरा पिता

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरा वार्ड का है। Sagar Crime News यहाँ शराब के नशे में धुत पिता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बहस के दौरान अचानक पिता अनियंत्रित होकर अपने 3 साल के मासूम बेटे के ऊपर जा गिरा। पिता का वजन और शरीर का दबाव न सह पाने के कारण बच्चा नीचे दब गया और उसकी सांस रुकने से मौत हो गई।

पहले भी पत्नी से मारपीट की शिकायतें थीं दर्ज

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और पहले भी उसके खिलाफ पत्नी से मारपीट करने की शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थीं।Crime News In MPघटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बंडा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें: