Sagar Viral Wedding Video : दावत में ‘सलाद’ नहीं मिला…और शुरू हो गया महाभारत! उड़ने लगी कुर्सियां, देखें चौंकाने वाला VIDEO

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक शादी समारोह में सलाद को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sagar Viral Wedding Video : दावत में ‘सलाद’ नहीं मिला…और शुरू हो गया महाभारत! उड़ने लगी कुर्सियां, देखें चौंकाने वाला VIDEO

Sagar Viral Wedding Video : Image SOURCE : IBC24


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: May 1, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: May 1, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद
  • सलाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदली
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सागर : Sagar Viral Wedding Video मध्य प्रदेश के सागर जिले में के खुरई स्थित सागर रोड पर बने शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब खाने में सलाद न मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में करीब 2 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।,वही इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 सलाद न मिलने पर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार ,यह मामला खुरई शहरी थाना क्षेत्र का है, जहां अहिरवार समाज के एक युवक की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। प्रतिभोज के दौरान बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न होने पर कैटरर से शिकायत की। इस पर कैटरर ने जवाब दिया कि सलाद तैयार किया जा रहा है और जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

लड़की पक्ष ने शुरू की तोड़फोड़

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह विवाद बढ़कर दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। Khurai Marriage Hall, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने गुस्से में आकर मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों और अन्य सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख अन्य मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई,जिसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। वही,इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.