सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हेलीकाप्टर से सीएम ने करवाई पुष्प वर्षा
CM Yogi got flowers showered by helicopter in Chitrakoot चित्रकूट में सीएम योगी ने हेलीकाप्टर से करवाई पुष्प वर्षा
On Somvati Amavasya, CM Yogi got flowers showered by helicopter in Dharmanagari Chitrakoot
सतना। धर्मनगरी चित्रकूट में आज सोमवती अमावस्या के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है और प्रशासन के अनुमान से ज्यादा श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश स्थित चित्रकूट के हिस्से में योगी आदित्यनाथ द्वारा हेलीकॉप्टर से बनारस के तर्ज पर पुष्प वर्षा करवाई जा रही है, जिससे पूरे चित्रकूट में आस्था के साथ- साथ काफी रोमांचक माहौल देखने को मिल रहा है।
READ MORE: भूतों ने एक रात में बनाया था यह शिव मंदिर, इस वजह से यह रह गया अधूरा, जानिए मान्यता
चित्रकूट में वैसे तो हर अमावस्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान कामतानाथ का पूजन अर्चन कर परिक्रमा करते है, लेकिन श्रावण मास में पड़े इस सोमवती अमावस्या में चित्रकूट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन कर परिक्रमा कर रहे हैं।
READ MORE: मध्यप्रदेश के इस जिलें में स्थित है विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग, दर्शन मात्र से नष्ट होते हैं सारे पाप
उत्तरप्रदेश के चित्रकूट के हिस्से में योगी आदित्यनाथ द्वारा हेलीकॉप्टर से वाराणशी के तर्ज पर पुष्प वर्षा करवाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिससे पूरे चित्रकूट में आस्था के साथ- साथ काफी रोमांचक माहौल देखने को मिला। चित्रकूट में सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी पुलिस बल तैनात किया गया। इस अवसर पर रामघाट में श्रद्धा की डुबकी लगाकर लोग कामदगिरि पर्वत परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। IBC24 से मृदुल पांडे की रिपोर्ट

Facebook


