Satna News : स्मार्ट सिटी में करोड़ो का लागत से बने साइकिल ट्रैक पर कब्जा, इस तरह दुरुपयोग कर रहे लोग
People occupied the cycle track built at a cost of about 5 crores in Smart City स्मार्ट सिटी में करोड़ो का लागत से बने साइकिल ट्रैक पर कब्जा
People occupied the cycle track built at a cost of 5 crores in Smart City
people occupied the cycle track: सतना। स्मार्ट सिटी में तकरीबन 5 करोड़ की लागत से साइकिल ट्रैक बनवाया गया, लेकिन इस साइकिल ट्रैक पर लोगों ने कब्जा कर लिया। कहीं स्ट्रीट वेंडर अपना ठेला लगाकर व्यापार कर रहे, तो कहीं लोगों ने अपनी वाहन पार्किंग का अड्डा बना लिया है।
READ MORE: Jhabua Crime News: निर्दयी मां..! अपने ही पैंरों से रौंदी 4 दिन के मासूम की गर्दन, फिर भाई के साथ..
गौरतलब है कि करोड़ों की लागत से बना यह साइकिल ट्रैक साइकिल चलाने के लिए बनवाया गया, लेकिन नगर निगम की अनदेखी के कारण इस पूरे ट्रैक पर ही कब्जा हो गया। नजारा सतना के पन्ना नाका से सोहावल तक बने साइकिल ट्रैक का है। यह साइकिल ट्रैक सतना-पन्ना मार्ग के किनारे बनाया गया है, जहां पन्ना नाका से सोहावल तक जगह-जगह लोगों ने इस ट्रैक पर कब्जा कर रखा है।
लोगों की माने तो यह साइकिल ट्रैक जिस उद्देश्य से बनाया गया था, उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो रही है। लिहाजा नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत खर्च किए गए करोड़ों रुपए पानी में बहते नजर आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो वे इस कब्जे को अस्थाई कब्जा बता रहे हैं। अधिकारियों की माने तो समय-समय पर लोगों को समझाइश दी जाती है।

Facebook


