Satna News: घर के कोने में छिपा था 11 फीट का अजगर, देखते ही महिलाओं की चीख से मच गई भगदड़, सर्पमित्र ने ऐसे निकाला बाहर देख दंग रह गए गांववाले

Ads

Satna News: घर के कोने में छिपा था 11 फीट का अजगर, देखते ही महिलाओं की चीख से मच गई भगदड़, सर्पमित्र ने ऐसे निकाला बाहर देख दंग रह गए गांववाले

  • Reported By: Mridul Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - October 7, 2025 / 04:49 PM IST,
    Updated On - October 7, 2025 / 04:49 PM IST

Satna News/Image Source: IBC24

सतना: Satna News:  सतना जिले के देवगुना गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक घर के स्टोर रूम में 11 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। यह मामला नागौद और उचेहरा रेंज की सीमा का है। जानकारी के अनुसार देवगुना निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा के घर की महिलाएं रोज की तरह सफाई कर रही थीं। इसी दौरान जब उन्होंने स्टोर रूम में रखे एक ड्रम को हटाया तो अचानक पीछे से एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही महिलाओं की चीख निकल गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

Satna News:  कुछ ही देर में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और अजगर को देखने वालों की भीड़ लग गई। इस बीच, हलचल से अजगर रेंगते हुए कमरे के कोने में रखी लकड़ी में जा छिपा। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नागौद रेंजर पूर्वी सिंह के निर्देशन में सर्पमित्र शंखधर तिवारी और फॉरेस्ट गार्ड अजय सिंह की टीम मौके पर पहुंची। सर्पमित्र तिवारी ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

Satna News:  सर्पमित्र शंखधर तिवारी ने बताया कि अजगर करीब 11 फीट लंबा और अत्यंत भारी था। इतना बड़ा कि वह किसी छोटे जानवर जैसे बकरी या कुत्ते को भी निगल सकता था। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। रेस्क्यू के बाद अजगर की हालत पूरी तरह सामान्य पाई गई और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें