Saurabh Sharma Raid Case : सौरभ शर्मा की जान को खतरा.. जांच में सहयोग को तैयार, IBC24 पर पूर्व कॉन्स्टेबल की मां ने किया बड़ा खुलासा
Saurabh Sharma Raid Case : उमा शर्मा ने कहा कि अगर जान की सुरक्षा की गारंटी दें तो सौरभ सहयोग करेगा। सौरभ शर्मा जांच में पूरी मदद को तैयार है।

Saurabh Sharma Raid Case | Source : IBC24
भोपाल। Saurabh Sharma Raid Case : मध्य प्रदेश में सोने की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती हुई है। इसको लेकर भोपाल के धनकुबेर सौरभ शर्मा पर लगातार कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त और आईटी के बाद (ED) प्रवर्तन निदेशालय की टीम सौरभ के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। अब इस केस से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।
Saurabh Sharma Raid Case : लगातार IBC24 सौरभ शर्मा केस से संबंधित अपडेट पर नजर बनाकर रखे है। वहीं IBC24 दफ्तर के बाद सौरभ के घर में पहुंचा। जहां सौरभ शर्मा के पत्नी के साथ वीडियो की सच्चाई सामने आई। वीडियों में सौरभ शर्मा पत्नी के साथ डांस कर रहा था। ये वीडियो दुबई का बताया गया था लेकिन अब जहां से ये वीडियो बनाया गया था IBC24 की टीम वहां तक पहुंची।
वहीं सौरभ की माँ उमा शर्मा ने पहली बार IBC24 से बातचीत की। उमा शर्मा ने कहा कि अगर जान की सुरक्षा की गारंटी दें तो सौरभ सहयोग करेगा। सौरभ शर्मा जांच में पूरी मदद को तैयार है। हमारे पास सारे वैधानिक दस्तावेज हैं। हम एजेंसी की जांच में पूरा साथ देंगे। लेकिन सौरभ शर्मा की जान को खतरा है। बता दें कि सौरभ शर्मा के ठिकानों पर जांच एजेंसियों ने छापा मारा है। जहां से करोड़ों का सोना, कैश, चांदी और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
IBC24 से बोली सौरभ की माँ उमा शर्मा, कहा-"जान की सुरक्षा की गारंटी दे तो सौरभ करेगा सहयोग" #SaurabhSharma
https://t.co/V14Vqv4s4b— IBC24 News (@IBC24News) December 28, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ Section:
सौरभ शर्मा केस में क्या नया अपडेट है?
सौरभ शर्मा के खिलाफ छापेमारी के दौरान भोपाल, ग्वालियर, और जबलपुर में उनके ठिकानों पर जांच की गई। अब सौरभ शर्मा के दुबई में पत्नी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसे पहले दुबई का बताया गया था, लेकिन अब वह वीडियो कहीं और शूट हुआ था।
सौरभ शर्मा के घर से क्या-क्या सामान बरामद हुआ?
सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये का सोना, कैश, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सौरभ शर्मा की माँ ने क्या बयान दिया है?
सौरभ शर्मा की माँ उमा शर्मा ने IBC24 से बातचीत में कहा कि सौरभ जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी जान को खतरा है। वे एजेंसी की जांच में पूरा सहयोग देंगे, बशर्ते उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
सौरभ शर्मा केस में जांच एजेंसियों द्वारा कौन-कौन सी कार्रवाई की गई है?
लोकायुक्त, आईटी विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है और वहां से अवैध संपत्ति और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी की है।
सौरभ शर्मा केस में आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है?
सौरभ शर्मा के खिलाफ जारी जांच में यदि अधिक गड़बड़ी मिलती है तो उनकी गिरफ्तारी, संपत्ति की जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Saurabh Sharma's life is in danger... he is ready to cooperate with the agency's investigation, his mother made a big revelation
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm