This browser does not support the video element.
सागर। Vidhansabha Chunav 2023 कांग्रेस ने सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को फिर से टिकिट दिया है। इससे नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और दो बार से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
Vidhansabha Chunav 2023 शारदा खटीक ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे 1998 से कांग्रेस से टिकिट मांग रही है लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ अगली बार टिकिट दिए जाने का आश्वासन कांग्रेस देती रही है और इस बार फिर दो बार से हारे हुए प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को टिकिट दे दिया गया है इसलिए अब कांग्रेस से वे इस्तीफा दे रही है।
शारदा खटीक नरयावली विधानसभा में मौसी के नाम से जानी जाती है और आम जनमानस में लोकप्रिय भी है। हाल ही में शारदा खटीक के पुत्र जितेंद्र खटीक भी कांग्रेस के टिकिट पर जीत कर नगरपालिका मकरोनिया में पार्षद निर्वाचित हुए थे।