Sidhi Fire News: घर के अंदर मचा कोहराम, देखते ही देखते खत्म हो गया सबकुछ, अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में

Ads

Sidhi Fire News: घर के अंदर मचा कोहराम, देखते ही देखते खत्म हो गया सबकुछ, अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में

Sidhi Fire News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सीधी जिले में आग से तीन बच्चों की मौत
  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग
  • फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर

सीधी: Sidhi Fire News मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कच्चे मकान में भीषण आग लग गई है, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। (Sidhi Village Fire) घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है।

Sidhi House Fire News मिली जानकारी के अनुसार, घटना जमोडी थाना क्षेत्र के पडखुरी काशिहवा गांव की है। दरअसल, यहां रहने वाले दंप​ति अपने 3 बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर गए थे। तीनों बच्चे घर पर थे, इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट हो गया। जिससे पूरे घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। इधर घटना को लेकर पूरे परिवार में मातम का माहौल है, तीन बच्चों के मौत से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल जमोडी थाना पुलिस भी पहुंची है और तीनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

यह घटना सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र के पडखुरी काशिहवा गांव में हुई।

कितने लोगों की मौत हुई है?

इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग लगने की वजह क्या थी?

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।