आंध्र प्रदेश सरकार ने 8,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी किया

Ads

आंध्र प्रदेश सरकार ने 8,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती कार्यक्रम जारी किया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 10:24 PM IST

अमरावती, 22 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन चरणों में 8,500 से अधिक पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी किया। यह मई में पहले चरण के तहत पूर्व में अधिसूचित 1,500 से अधिक पदों से अतिरिक्त पद हैं।

प्रधान वित्त सचिव पीयूष कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 15 सितंबर को 3,231 पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी और तीसरे व चौथे चरण में 15 अक्टूबर को क्रमशः 2,311 और 2,995 पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

कुमार ने बताया कि 15 मई को उच्च शिक्षा विभाग ने पहले ही 1,523 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इस तरह चारों चरणों में कुल मिलाकर 10,060 पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश