Khargone latest news in Hindi : मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुए हिंसा मामले में प्रशासन का प्रारंभिक सर्वे सामने आया है। प्रारंभिक सर्वे के मुताबिक खरगोन में कुल 2 करोड़ रुपए के नुकसान होने की आशंका है। उपद्रव के दौरान 122 मकान, दुकान और वाहन जल गए थे। वहीं 10 मकान पूरी तरह से जले खाक हो गए और 70 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची थी। इसके साथ ही उपद्रव में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।
Read more : जहांगीरपुरी हिंसा मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत 20 लोग गिरफ्तार, देखिए क्या हैं इनके नाम
3 इलाकों में अस्थायी पुलिस चौकी बनाए गए
खरगोन में हुए हिंसा के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार काम कर रही है। शहर के तीन इलाकों में अस्थायी पुलिस चौकी का बनाया गया है। जिन जगहों पर अस्थायी पुलिस चौकी का बनाया गया है, उनमें संजय नगर, त्रिवेणी मंदिर और आनंदनगर शामिल है। प्रभारी एसपी रोहित केशवानी ने बताया कि शहर में एक और नए थाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं 2 उपद्रवियों पर रासुका और 4 पर जिला बदर के प्रकरण भी प्रस्तावित किए जाएंगे।