नक्सल रोधी अभियान में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को मप्र सरकार एक करोड़ रुपये देगी

नक्सल रोधी अभियान में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को मप्र सरकार एक करोड़ रुपये देगी

नक्सल रोधी अभियान में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को मप्र सरकार एक करोड़ रुपये देगी
Modified Date: November 25, 2025 / 06:37 pm IST
Published Date: November 25, 2025 6:37 pm IST

भोपाल, 25 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए राज्य पुलिस के निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को मंगलवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

शर्मा मध्यप्रदेश की नक्सल रोधी इकाई ‘हॉक फोर्स’ के सदस्य थे और नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में तैनात थे।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने उनके छोटे भाई अंकित को अनुकंपा के आधार पर जिला पुलिस बल में उपनिरीक्षक नियुक्त करने का भी फैसला किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर को शहीद हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई।

शर्मा एक प्रतिभाशाली और साहसी पुलिस अधिकारी थे, जिन्हें दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

शहीद पुलिस निरीक्षक को 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम (दुर्गा) सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें 2023 में राज्य सरकार द्वारा कर्तव्य के दौरान अनुकरणीय साहस और बहादुरी दिखाने के लिए ‘आउट-ऑफ-टर्न’ पदोन्नति दी गई थी।

भाषा सं ब्रजेन्द्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में