Rape victim death: दुष्कर्म पीड़िता हार गई जिंदगी की जंग, 1 फरवरी को युवक ने की थी हैवानियत

rape victim death: अज्ञात आरोपी ने देर रात झोपड़ी में दादी और चाचा के बीच सो रही मूक-बधिर और मानसिक विक्षिप्त बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ हेवानियत की थी।

Rape victim death: दुष्कर्म पीड़िता हार गई जिंदगी की जंग, 1 फरवरी को युवक ने की थी हैवानियत

rape victim death, image source: ibc24

Modified Date: February 8, 2025 / 11:44 pm IST
Published Date: February 8, 2025 11:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीते 7 दिनों से मासूम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी
  • शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
  • मानसिक विक्षिप्त बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ हेवानियत की

राजगढ़: rape victim death, मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मूक-बधिर दुष्कर्म पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बीते 7 दिनों से मासूम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। 1 फरवरी को नरसिंहगढ़ में हुई वारदात थी।

बता दें कि बीते 1 फरवरी को नरसिंहगढ़ में वारदात हुई थी। अज्ञात आरोपी ने देर रात झोपड़ी में दादी और चाचा के बीच सो रही मूक-बधिर और मानसिक विक्षिप्त बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ हेवानियत की थी। शनिवार रात जब बच्ची अपनी झोपड़ी में नहीं मिली, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बुरी हालत में मिली थी।

read more: सीएसआईआर-एनआईआईएसटी ने बायोमेडिकल कचरे के निपटान के वास्ते तकनीक विकसित की

रविवार सुबह वह रेस्ट हाउस के पीछे स्थित जंगल में बुरी हालत में मिली थी। पुलिस ने पीड़िता को नरसिंहगढ़ सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां महिला डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया था। मूक-बधिर होने के कारण वह अपनी पीड़ा भी बया नहीं कर सकी।

अब तक आरोपी का नहीं मिला सुराग

डॉक्टरों ने काफी दिन तक बच्ची का इलाज किया, लेकिन अंत में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद में आज हमीदिया अस्पताल से मासूम के शव को नरसिंहगढ़ लाया गया। जहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा परिजनों को बुलवाकर उसका अंतिम संस्कार करवाया गया। लेकिन अब तक आरोपी का नहीं मिला सुराग। बता दें कि दुष्कर्म की घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस को अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

read more: कर्नाटक के देव और पनूचा की पुरुष जोड़ी के सामने टेनिस में स्वर्ण पदक के लिए इकबाल और कमर की चुनौती

राजगढ़ एसपी खुद लगातार इस केस की मॉनिटिरिंग कर रहे थे। अलग-अलग पहलू पर जांच की गई। आस पास झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब देखना होगा कि कानून का हाथ कब आरोपी को पकड़ पाता है य फिर इस मूक बधिर मासूम के साथ हुई हैवानियत क़ी यु ही अनसुलझी गुत्थी बन कर रह जाएगी।

read more: Sofia Ansari Sexy Video: सोफिया अंसारी का बाथरूम वाला वीडियो आया सामने, सेक्सी वीडियो देख मचल उठेगा मन 

No products found.

Last update on 2026-08-31 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com