पहले शादी में खाया भरपेट खाना.. फिर दूल्हे के कपड़े और पैसों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
Theft at Marriage in Gwalior : मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक शादी समारोह में सूट बूट पहनकर पहुंचे चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
ग्वालियर। Theft at Marriage in Gwalior : मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक शादी समारोह में सूट बूट पहनकर पहुंचे चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शादी में शामिल होकर पहले खाया पिया फिर दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। जिसमें नगदी और सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के राजबाग मैरिज गार्डन की है। शादी में शामिल संदिग्ध चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल शहर के शताब्दीपुरम में रहने वाले अरविन्द सिंह तोमर रिटायर्ड फौजी हैं और उनकी बेटी दीप्ति तोमर की शादी का कार्यक्रम गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित राजबाग मैरिज गार्डन में था। मेहमानों की अगवानी के लिए दुल्हन के पिता अरविंद सिंह मेनगेट पर खड़े हुए थे। उनके पास ही नकदी से भरा बैग रखा हुआ था। वहां कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठे और अपना बैग पास में कुर्सी पर रख लिया। जब उनसे बात करने के लिए एक परिचित आया तो वहां उठकर उनसे बातचीत करने लगे। इतने में मौका पाकर अज्ञात चोर उनका बैग चोरी कर ले गया। जब वापस कुर्सी पर देखा तो उनका बैग वहां से गायब था। रुपयों से भरा बैग गायब होने का पता चलते ही शादी में हड़कंप मच गया। सभी ने मिलकर बैग को तलाशा लेकिन ना तो चोर हाथ आया और ना ही बैग मिला।
चोरी की घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के पिता से पूछताछ की तुलना में बताया कि बाग में 3 लाख रुपए नगद, कुछ रिश्तेदारों के दिए हुए गिफ्ट के तौर पर लिफाफे, सोने, चांदी के आभूषण और कुछ दस्तावेज रखे हुए थे। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इसमें संदेही चोर नजर आए। जो सूट बूट में मेहमान जैसे लग रहे थे और शादी में शामिल होकर खा पी रहे थे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदेही चोरों की तलाश में जुट गई है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर में एक शादी समारोह के दौरान सूट-बूट पहने चोरों ने शादी में शामिल होकर खाने-पीने के बाद दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। बैग में 3 लाख रुपये नगद, आभूषण, गिफ्ट लिफाफे और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। चोरी का पता चलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The thief absconded with the groom's clothes and a bag full of money, police started investigating
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm