राजगढ़ में तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, राजस्थान के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
राजगढ़ में तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, राजस्थान के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
राजगढ़ (मप्र), 11 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने के कारण राजस्थान निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार हादसा सारंगपुर कस्बे के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर से सात लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी उनकी कार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ के पास एक ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि कार में सवार एक बुजुर्ग महिला, उसके बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, पिछली सीट पर बैठे 10 और 14 वर्ष के दो बच्चे सुरक्षित हैं।
मृतकों की पहचान सोमा त्रिवेदी (65), उनके बेटे अंकुर (42) और बहू अर्चना (40) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सारंगपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।
भाषा सं दिमो खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: राजगढ़ में तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई, राजस्थान के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am