Dhar News: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, डूबने से हुई इतने नाबालिगों की मौत, इलाके में पसरा मातम
Dhar News: धार जिले में बागेड़ी डैम में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
Dhar News/Image Credit: File Image
- धार जिले के बदनावर में अनंत चतुर्दशी पर्व पर एक दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया।
- बागेड़ी डैम में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर डूब गए।
- डैम में डूबने से तीनों नाबालिगों की मौत हो गई।
Dhar News: धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में अनंत चतुर्दशी पर्व पर एक दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया। शुक्रवार शाम बदनावर के नजदीक बागेड़ी डैम में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शाम करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राहुल प्रजापत, कान्हा राठौड़ और निहाल चौहान के रूप में हुई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए तीनों शव
Dhar News: तीनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है और वे बदनावर की सरस्वती नगर कॉलोनी के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों के शव डैम से बाहर निकाले गए और बदनावर के शासकीय अस्पताल पहुंचाए गए। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पर्व के दिन हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IND vs WI ODI Series 2026: वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की सैलरी से अचानक की 25 प्रतिशत की कटौती, जानें क्यों उठाया गया ये कदम
- Raipur Ganesh Jhanki 2026 Date: रायपुर में बदली गई गणेश झांकियों की तारीख.. रविवार नहीं बल्कि इस दिन होगा प्रतिमाओं का विसर्जन, जानें बदलाव की वजह
- CM Vishnu Deo Sai On Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश, जनता से की ये बड़ी अपील

Facebook


