Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा... पासपोर्ट भी जब्त
Twisha Sharma Latest News/Image Credit:IBC24 File
- आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दूसरा पोस्टमार्टम
- पुलिस ने आरोपी की मां की अग्रिम जमानत रद्द करने कोर्ट में दिया आवेदन
Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को कल गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। वहीं, आज शनिवार को भोपाल पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh Remand) को कोर्ट में पेश किया और अदालत से 7 दिन की रिमांड मांगी। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड भेजा है। साथ ही पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।
आपको बता दें ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी पति समर्थ सिंह (Twisha Sharma Latest News) को जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने लेकर गई थी।
भोपालः ट्विशा केस में बड़ा अपडेट, पति समर्थ सिंह का हुआ मेडिकल https://t.co/xScxK0p1tY
— IBC24 News (@IBC24News) May 23, 2026
#WATCH | Twisha Sharma death case | Madhya Pradesh: Twisha's husband and accused Samarth Singh brought to a hospital for a medical examination. He will be prouced before the Court. pic.twitter.com/fqDbRc9S5T
— ANI (@ANI) May 23, 2026
कल सुबह होगा दोबारा पोस्टमार्टम: सूत्र
ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma Latest News) में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है। बताया जा रहा है कि AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बनाई है, जो पूरे मामले की दोबारा जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर की मंजूरी के बाद गठित मेडिकल बोर्ड ट्विशा का सेकंड पोस्टमार्टम करेगा। जानकारी मिल रही है कि डायरेक्टर की मंजूरी से गठित मेडिकल बोर्ड की टीम आज शाम करीब 6 बजे स्टेट चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंच सकती है।
सास की अग्रिम जमानत रद्द
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधा कोर्ट पहुंच जाएगा। पुलिस ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए 3 नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वह नहीं आई है। इसीलिए पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर कमिश्नर ने कहा कि GAD विभाग इस विषय को देख रहा है और पुलिस उनके लगातार संपर्क में है। परिवार के आरोपों पर उन्होंने साफ कहा कि हमारी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, भोपाल पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रही है।
दोनों पक्षों ने किए अलग अलग दावे
बता दें की नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Latest News) की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि ट्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।
ये भी पढ़ें
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


