भोपाल: Two Days BJP Training Program राजधानी में बीजेपी के जिला कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया। पहले दिन मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व जिला अध्यक्ष अलोक शर्मा और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने प्रशिक्षण दिया।
Read More: मिशन घर वापसी…संकल्प Vs सियासत! कितना रंग लाएगा संघ प्रमुख का ये आह्वान?
Two Days BJP Training Program बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में कृषि की दशा और दिशा की जानकारी दी जाएगी, साथ ही बीजेपी के इतिहास और विकास पर विचार रखे जाएंगे। शिविर में केंद्र सरकार की 7 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।