सागर जिले में पिकअप वैन से टकराई जीप, दो लोगों की मौत

सागर जिले में पिकअप वैन से टकराई जीप, दो लोगों की मौत

सागर जिले में पिकअप वैन से टकराई जीप, दो लोगों की मौत
Modified Date: September 28, 2023 / 06:54 pm IST
Published Date: September 28, 2023 6:54 pm IST

सागर (मध्य प्रदेश), 28 सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के सागर जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कोलुआ गांव से थोक में सब्जियां खरीदकर खुरई सब्जी मंडी लौट रहे थे, तभी बनहट गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गए।

खुरई ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा कि चारों ने अपनी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी कर दी और उसी पर बैठ गये। सब्जी लदे चार पहिया वाहन में पीछे से तेज गति से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पिकअप वैन पलट गई।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों में से एक की पहचान भरत लोधी (45) के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माखन पटेल (47) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

भाषा सं दिमो संतोष

संतोष


लेखक के बारे में