मप्र में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो घायल

मप्र में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो घायल

मप्र में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो घायल
Modified Date: April 25, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: April 25, 2026 3:06 pm IST

उमरिया (मप्र), 25 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अमहा गांव के पास रात दो बजे हुई।

मरावी ने बताया कि चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सनन बैगा (18) और अभिषेक बैगा (20) के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे। घायल शिवम बैगा (10) और छोटू बैगा (25) को बेहतर इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहडोल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में