MP News: महाकुंभ में भगदड़ में मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत, एक छतरपुर और एक रायसेन जिला के निवासी

Maha Kumbh stampede: यह भगदड़ मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के लिए पहुंचने के दौरान हुई।

MP News: महाकुंभ में भगदड़ में मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत, एक छतरपुर और एक रायसेन जिला के निवासी

image source: Sachin Gupta X

Modified Date: January 29, 2025 / 11:23 pm IST
Published Date: January 29, 2025 10:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छतरपुर जिले की निवासी हुकुम बाई लोधी और रायसेन जिला निवासी मोहनलाल अहिरवार की मौत
  • महाकुंभ के संगम क्षेत्र में भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत

भोपाल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मंगलवार देर रात मची भगदड़ में मध्य प्रदेश के दो निवासियों समेत 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। राज्य सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाकुंभ के संगम क्षेत्र में भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। यह भगदड़ मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के लिए पहुंचने के दौरान हुई।

read more: आठवले ने अमृतसर का दौरा किया, आंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की निंदा की

अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं – छतरपुर जिले की निवासी हुकुम बाई लोधी और रायसेन जिला निवासी मोहनलाल अहिरवार – की भगदड़ में मौत हो गई। छतरपुर जिले के बक्सवाहा के तहसीलदार भरत पांडे ने बताया कि सुनवाहा गांव से 10-15 लोगों का एक समूह प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने गया था और उनमें से लोधी (45) की भगदड़ में मौत हो गई।

पांडे ने बताया कि तीर्थ नगरी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। समूह के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से आठ लोगों का एक समूह महाकुंभ में गया था। भगदड़ के दौरान, समूह में शामिल एक विवाहित जोड़ा मोहनलाल अहिरवार (55) और उनकी पत्नी रामकली (50) घायल हो गए, बाद में मोहनलाल अहिरवार की मौत हो गई।

read more: शिवकुमार के खिलाफ मामला: अदालत के आदेश के खिलाफ अपील पर न्यायालय ने भाजपा विधायक से सवाल पूछा

read more: Naxalites surrendered News: नारायणपुर में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने पोस्ट कर ‘माड़ बचाओ अभियान’ की बड़ी भूमिका बताया 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com