Naxalites surrendered News: नारायणपुर में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने पोस्ट कर ‘माड़ बचाओ अभियान’ की बड़ी भूमिका बताया

Ads

27 Naxalites surrendered in Narayanpur: नारायणपुर जिले के 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस महत्वपूर्ण सफलता में जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ की भी बड़ी भूमिका रही है।

  •  
  • Publish Date - January 29, 2025 / 10:23 PM IST,
    Updated On - January 29, 2025 / 10:23 PM IST
HIGHLIGHTS
  • नारायणपुर जिले के 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा

रायपुर: 27 Naxalites surrendered in Narayanpur, नारायणपुर में आज बड़ी संख्या में नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। जिसमें 7 महिला नक्सली भी शामिल रही है। इस लेकर सीएम साय ने एक्स पोस्ट कर कहा है कि ”नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नारायणपुर जिले के 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस महत्वपूर्ण सफलता में जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ की भी बड़ी भूमिका रही है।

read more:  CM Yogi Crying: महाकुंभ हादसे की जानकारी देते हुए रो पड़े सीएम योगी, मीडिया से बात करते हुए छलके आंसूू, वायरल हुआ वीडियो 

नक्सलवाद के काले साये से रक्षा के लिए हमारी सरकार हर संभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। इसके कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतेय है। हमारी सरकार, नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्यधारा में आने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।

read more: Chakubaji In Dhamtari: बाजार में बदमाशों ने मैनेजर को मारा चाक़ू, वायरल हुआ वीडियो, देखकर चौंक जाएंगे आप 

बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।”