BJP Leader Family Missing: बीजेपी नेता का पूरा परिवार लापता, पत्नी-बेटी-बेटा 4 दिन से गायब, घर से 3.75 लाख भी ले गए, अब तक कोई सुराग नहीं
BJP Leader Family Missing: बीजेपी नेता का पूरा परिवार लापता, पत्नी-बेटी-बेटा 4 दिन से गायब, घर से 3.75 लाख भी ले गए, अब तक कोई सुराग नहीं

BJP Leader Family Missing | Image Source | IBC24
- भाजपा नेता की पत्नी, बेटी और बेटा 30 जून से लापता,
- मोबाइल स्विच ऑफ, घर से 3.75 लाख रुपए भी गायब,
- परिजन बोले- रिश्तेदार की मौत का हवाला देकर निकले थे,
उज्जैन/इंद्रेश सूर्यवंशी: BJP Leader Family Missing: ढांचा भवन में रहने वाले भाजपा नेता और प्रॉपर्टी ब्रोकर दीपक शर्मा का पूरा परिवार बीते चार दिनों से लापता है। उनकी पत्नी सीमा (45), बेटी पलक (21) और बेटा रूद्र (14) 30 जून की सुबह घर से निकले थे और अब तक लौटे नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि जाते समय उन्होंने पड़ोसियों से किसी रिश्तेदार की मौत का हवाला दिया था। इसके बाद से उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। परिजन और पुलिस दोनों ही इस मामले को लेकर चिंतित हैं।
Read More : Terror Of Dog: नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर
BJP Leader Family Missing: दीपक शर्मा भाजपा के वार्ड क्रमांक 168 सांदीपनि बूथ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 30 जून की सुबह 8:30 बजे किसी काम से घर से निकले थे। जब दोपहर में लौटे तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। चाबी पड़ोसी के पास रखी थी। जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिवार वाले किसी रिश्तेदार की मृत्यु की सूचना पर घर से निकले थे। दीपक ने बताया कि उन्होंने पहले सोचा कि कुछ समय में लौट आएंगे, लेकिन जब शाम तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पत्नी और बेटी के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन दोनों के नंबर बंद आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने तमाम रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
BJP Leader Family Missing: 1 जुलाई को चिमनगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रॉपर्टी डील से जुड़े रुपए भी ले गए दीपक शर्मा ने बताया कि घर से करीब 3.75 लाख रुपए नकद भी गायब हैं। यह रकम प्रॉपर्टी डील से संबंधित थी, जिसे उन्हें किसी को भुगतान करना था। आशंका है कि यह रकम पत्नी और बच्चे अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि न तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा गया है और न ही कोई जानकारी दी गई कि वे कहां जा रहे हैं। दीपक ने बताया कि उनकी बेटी पलक ने हाल ही में 12वीं कक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी और उसका कालिदास कॉलेज में दाखिला भी करा दिया गया था। वह पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित थी। अचानक इस तरह से पूरे परिवार का गायब हो जाना उन्हें बेहद परेशान कर रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "दीपक शर्मा की पत्नी और बच्चे" 30 जून की सुबह लापता हुए थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Leader Family Missing: BJP leader's entire family missing, wife, daughter and son missing for 4 days
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm