Love Jihad in Ujjain: उज्जैन में लव और पोर्न जिहाद! नाबालिग लड़कियों का बनाया अश्लील वीडियो, आक्रोशित लोगों ने फूंक दिया घर
उज्जैन में लव और पोर्न जिहाद…Love Jihad in Ujjain: Love and porn jihad in Ujjain! Pornographic videos of minor girls were made

Love Jihad in Ujjain | Image Source | IBC24
- उज्जैन के बिछड़ोद गांव में लव जिहाद का मामला,
- अश्लील वीडियो सामने आने से गांव में तनाव,
- आक्रोशित लोगों ने युवक का घर जलाया,
उज्जैन: Love Jihad in Ujjain: जिले के घटिया थाना क्षेत्र स्थित बिछड़ोद गांव में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। एक विशेष समुदाय के युवक पर गांव की नाबालिग लड़कियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। जैसे ही यह मामला उजागर हुआ गांव में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी तथा घर में आग भी लगा दी।
Read More : Janaki Navami in Ayodhya: अयोध्या में जानकी नवमी की धूम, दोपहर 12 बजे होगा माता सीता का जन्मोत्सव
वीडियो में कई लड़कियों के दृश्य
Love Jihad in Ujjain: मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फरमान समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनके मोबाइल फोन से कई नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अलग-अलग लड़कियों के हैं, जिन्हें गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसमें लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। जब यह बात गांव में फैली तो स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
उज्जैन में बवाल
https://t.co/1B3K92wgHn— IBC24 News (@IBC24News) May 6, 2025
हिंदू संगठनों का विरोध, गांव बंद का ऐलान
Love Jihad in Ujjain: मामले के तूल पकड़ते ही हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए गांव बंद का ऐलान कर दिया। बाजार और स्कूलों को बंद करवा दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ अन्य युवक भी इस गिरोह का हिस्सा हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात
Love Jihad in Ujjain: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। घटिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला उज्जैन जिले के घटिया थाना क्षेत्र के बिछड़ोद गांव का है, जहाँ एक युवक पर नाबालिग हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Love Jihad in Ujjain: Love and porn jihad in Ujjain! Pornographic videos of minor girls
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm