Ujjain Gas Cylinder Raid :गैस की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा, रेस्टोरेंट्स के किचन में मिल रहे हैं घरेलू सिलेंडर, प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

उज्जैन में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और दुरुपयोग की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और दुकानों पर छापेमारी कर 35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए।

Ujjain Gas Cylinder Raid :गैस की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा, रेस्टोरेंट्स के किचन में मिल रहे हैं घरेलू सिलेंडर, प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Ujjain Gas Cylinder Raid / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 12, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: March 12, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में प्रशासन की छापेमारी में 35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त।
  • कई रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर कार्रवाई।
  • घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती।

उज्जैन : Ujjain Gas Cylinder Raid अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और गैस सिलेंडर की किल्लत की आशंकाओं के बीच उज्जैन में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उज्जैन में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी कर 35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं।

दो टीमें बनाकर की कार्रवाई

दरअसल, दो दिनों से शहर में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। Ujjain Gas Cylinder Raid  इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की। पहली टीम में असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संतोष सिमोलिया, फूड इंस्पेक्टर अंकिता जोशी, नागेश दाहिमा और भूषण गुज्जर शामिल थे। इस टीम ने आरटीओ कार्यालय क्षेत्र स्थित रंगीला कैफे से एक घरेलू सिलेंडर, फ्रीगंज के रेलिस फ्राइड अंडे वाले से 9, महाकाल भोजनालय से 1, जैन कचोरी (फ्रीगंज) से 2, नवरत्न फ्यूजन से 2, ऋषि नगर स्थित रेस्टोरेंट से 1 तथा फ्रीगंज के फाफड़ा विक्रेता से 8 सिलेंडर जब्त किए।

35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त

दूसरी टीम में असिस्टेंट फूड कंट्रोलर चंद्रशेखर बारोड़, फूड इंस्पेक्टर समद खान और रश्मि खामबेटे शामिल थे। Ujjain Gas Cylinder Raid  इस टीम ने हरी फाटक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा और श्याम पवित्र भोजनालय सहित अन्य स्थानों से कुल 7 सिलेंडर जब्त किए।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करें। व्यावसायिक उपयोग के लिए उन्हें कमर्शियल गैस, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, पीएनजी या डीजल भट्टी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.