Gas Cylinder Blast in Fatehpur Viral Video || Image- ibc24 News fILE
Gas Cylinder Blast in Fatehpur Viral Video: मोहम्मद मोईन/फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हादसा मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे में हुआ। जानकारी के मुताबिक, कस्बे में सूरज गुप्ता के घर पर गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई।
Gas Cylinder Blast in Fatehpur Viral Video: सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मकान गिरने के कारण नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया
भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती
द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत
एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये
पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी