Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Human Trafficking Suspicion / Image Source : screengrab
उज्जैन : Ujjain Human Trafficking Suspicion मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका पर पुलिस और प्रशासन ने अंत्योदय एक्सप्रेस को रोककर बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया। दरभंगा (बिहार) से अहमदाबाद जा रही इस ट्रेन में 100 से अधिक नाबालिगों को ले जाने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। इस कार्यवाई के दौरान ट्रैन से 3 बालिग, 1 नाबालिग को उतारा गया और नागदा स्टेशन पर दोबारा सर्चिंग कर 40 किशोर उतारे गए। इस पूरे मामले में फ़िलहाल सभी से पूछताछ जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को लेकर यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रात 11:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेन पहुंचते ही सघन तलाशी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली जांच के दौरान ट्रेन के सभी कोचों में बैठे यात्रियों, खासकर नाबालिगों की जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक तलाशी में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
इसके बाद ट्रेन रवाना होने के दौरान ही सीएसपी दीपिका शिंदे, टीआई गजेंद्र पचौरिया सहित अन्य अधिकारी स्टेशन पहुंचे। ( Madhya Pradesh Railway News )अधिकारियों को मिले फोटो के आधार पर एक कोच में संदिग्ध दिख रहे चार किशोरों की पहचान कर उन्हें उज्जैन स्टेशन पर ही उतार लिया गया। ज्जैन में सीमित सफलता मिलने के बाद पुलिस ने नागदा स्टेशन को अलर्ट किया। वहां ट्रेन पहुंचने पर दोबारा सर्चिंग की गई, जिसमें 40 किशोरों को ट्रेन से उतारकर पूछताछ शुरू की गई।
देर रात तक पूछताछ जारी उज्जैन में मिले चार किशोरों को जीआरपी थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे सोमनाथ जा रहे थे और उनके परिजनों ने भी फोन पर इस बात की पुष्टि की। श्रम विभाग की सहायक आयुक्त रेखा जोशी के अनुसार, सूचना मुजफ्फरपुर से गुजरात बच्चों को ले जाने की थी। उज्जैन में मिले चार में से तीन बालिग और एक करीब 17 वर्ष का किशोर है। वहीं नागदा में उतारे गए 40 किशोरों से भी देर रात तक पूछताछ जारी रही। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इन सभी को कौन और किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था।