Muzaffarnagar Viral News: पति शादी के बाद से विदेश में, इधर बीवी हो गई 9 महीने की गर्भवती, सास की आपबीती सुन पुलिसवाले भी रह गए हैरान /image: AI Generated
मुजफ्फरनगर: Muzaffarnagar Viral News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के 9 माह की गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने सवाल खड़े करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ससुराल वालों का कहना है कि युवक की सहमति से उसका निकाह हुआ था और वह 29 अप्रैल 2025 से सऊदी अरब में काम कर रहा है।
Muzaffarnagar Viral News परिजनों का कहना है कि युवक की शादी गांव की ही एक युवती से हुआ था। तब से वह भारत नहीं लौटा और उसके जाने के एक दिन बाद ही पत्नी मायके में रह रही थी। वहीं अब हाल ही में हुए प्रेग्नेंसी टेस्ट में महिला के गर्भवती (Husband Saudi Arabia Wife Pregnant) होने का पता चला। इसके बाद घर बुलाकर दोबारा उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया, जिसमें महिला के करीब 9 महीने की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई।
Muzaffarnagar Latest News अब इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। महिला की सास ने थाने पहुंचकर अपनी दुख भरी कहानी पुलिस को सुनाई है। ससुराल पक्ष ने मायके वालों पर विवाद करने, धमकी देने और 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल चरथावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति 17 महीने से सऊदी में, पत्नी 9 माह की गर्भवती! यूपी में अनोखा मामला दर्ज!
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है!
यहां एक महिला के 9 माह की गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने सवाल खड़े करते हुए थाने में शिकायत… pic.twitter.com/qU39lsP1gs
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 14, 2026
ये भी पढ़ें