Reported By: Jitendra singh chauhan
,Kinnar Instagram Video Controversy/Image Source: IBC24
विदिशा: Kinnar Instagram Video Controversy: विदिशा में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब हिंदू-मुसलमान होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे हैं। शमशाबाद के महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने किन्नर शिवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Kinnar Instagram Video Controversy: छाया का कहना है कि शिवानी ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि छाया हिंदुओं से बधाई लेती है और मुसलमानों को पैसे दान में देती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुँच गया। शिकायत लेकर विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद से बड़ी संख्या में किन्नर थाने पहुँचे और विरोध जताते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए।
Kinnar Instagram Video Controversy: किन्नरों का आरोप है कि शिवानी ने उन्हें मुस्लिम बताया जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है। साथ ही आरोप लगाया गया कि शिवानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। वहीं पूरे मामले पर थाना प्रभारी राजपाल जादोन का कहना है कि किन्नर समाज के दो गुटों के बीच बधाई लेने को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।