Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को दे डाली धमकी, देखें वीडियो

Shivpuri ABVP Leader Viral Video: एमपी के शिवपुरी प्रशासन और छात्र नेता के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को दे डाली धमकी, देखें वीडियो

Shivpuri ABVP Leader Viral Video /Image: IBC24 File

Modified Date: June 16, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: June 16, 2026 8:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • ABVP नेता देशराज नरोलिया का तहसीलदार को चुनौती देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • सीएम राइज स्कूल में 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के कम अंकों को लेकर छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • धरना-प्रदर्शन के दौरान दिए गए बयान से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

शिवपुरी। Shivpuri ABVP Leader Viral Video: एमपी के शिवपुरी प्रशासन और छात्र नेता के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता देशराज नरोलिया (Deshraj Narolia Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा को खुले तौर पर चुनौती देते हुए कथित तौर पर शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा (Shivpuri Collector Arpit Verma) का “खड़े-खड़े ट्रांसफर” कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। (ABVP protest in Shivpuri)

पूरा मामला खनियाधाना स्थित सीएम राइज स्कूल से जुड़ा है, जहां कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को अपेक्षा से कम अंक दिए जाने के आरोप लगे थे। कई दिन बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं होने और कार्रवाई में देरी से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं (Shivpuri ABVP Leader Viral Video) ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी की। इसी दौरान हुए तीखे घटनाक्रम और देशराज नरोलिया के बयान का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चाओं में आ गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक इसकी चर्चा तेज हो गई है। (ABVP protest in Shivpuri)

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.