Fake IAS Tripti Singh Arrested: फर्जी IAS तृप्ति सिंह की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश, इस एक वीडियो ने खोल दिया सारा राज, साथ में दिखी दो युवतियां भी निकलीं पीड़िता
Fake IAS Tripti Singh Arrested: फर्जी IAS तृप्ति सिंह की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश, इस एक वीडियो ने खोल दिया सारा राज, साथ में दिखी दो युवतियां भी निकलीं पीड़िता
Fake IAS Tripti Singh Arrested: फर्जी IAS तृप्ति सिंह की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश, इस एक वीडियो ने खोल दिया सारा राज, साथ में दिखी दो युवतियां भी निकलीं पीड़िता /image: Social Media
- तृप्ति सिंह पर दो युवतियों को IAS बनाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये ठगने का आरोप
- पीड़ित युवतियां MPPSC की तैयारी कर रही थीं, दोनों से कथित तौर पर 3-3 लाख रुपये लिए गए
- तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है
भोपाल। Fake IAS Tripti Singh Arrested: फर्जी IAS तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह को गिरफ्तार कर चंदेरी पुलिस भोपाल (Bhopal Fake IAS Case) पहुंची है। बागसेवनिया पुलिस ने दोनों का 5 दिन का रिमांड लिया है। विधानसभा से आए एक वीडियो में दो पीड़िताएं खुद को IAS बताती नजर आई थीं। जांच में खुलासा हुआ कि तृप्ति सिंह ने IAS अधिकारी बनवाने के नाम पर दोनों से तीन-तीन लाख रुपये लिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।
बना रखा था फर्जी ट्रेनिंग सेंटर (MPPSC Aspirants Fraud)
Madhya Pradesh Fraud News पीड़िताओं के नाम विशाखा तिरकम और ख्याति ढोलपुरे हैं, दोनों बैतूल की रहने वाली हैं और MPPSC की तैयारी कर रही हैं। खुलासा हुआ है कि दोनों ठग ज्यादातर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों और MP टूरिज्म डिपार्टमेंट से जुड़े बड़े व्यापारियों को ही अपना टारगेट बनाते थे। तृप्ति ने उन्हें IAS बनने की प्रैक्टिस के नाम पर वीडियो बनवाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने हैदराबाद में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर (Fake Training Centre Scam) भी बना रखा था।

करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान (AS Coaching Scam)
Fake IAS Tripti Singh Arrested तृप्ति ने ठगी की शुरुआत शादी के लिए की थी। अच्छे घर में शादी के लिए 6 साल पहले एक बिल्डर को अधिकारी बनकर अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली। 4 साल तक बिल्डर उसे नरोन्हा एकेडमी और MP नगर के कार्यालय तक छोड़ने जाता रहा। जब बिल्डर को फर्जीवाड़े का पता चला तो तृप्ति ने दूरी बना ली। बिल्डर ने कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने घरेलू मामला मानकर केस दर्ज नहीं किया।
अब तक 2 FIR दर्ज (Tripti Singh Fraud Case)
Fake IAS Tripti Singh Arrested चंदेरी से मामला खुलने के बाद अब कई फरियादी सामने आ रहे हैं। भोपाल के बागसेवनिया थाने में अब तक 2 FIR दर्ज हो चुकी हैं और अन्य फरियादी भी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं.. हालांकि हमने इन दोनों ठगों से बात करने का प्रयास किया पर दोनों चुप्पी साधे रहे।
फर्जी IAS का भंडाफोड़ हुआ
मध्य प्रदेश में फर्जी IAS अधिकारी बनकर घूमने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
तृप्ति राजपूत 2021 से खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेने का खेल खेल रही थी।
अब MP विधानसभा परिसर के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन युवतियां… pic.twitter.com/SdLhEjXKTj
— Siya 🍁 (@Siya_189o) September 3, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Doctors Transfer Full List: छत्तीसगढ़ में बदले गए कई मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची
- Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें किस काम के मांगे थे घूस
- Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा

Facebook


