Face To Face Madhya Pradesh: शौर्य का ‘विज्ञापन’..आरोपों वाली पॉलिटिक्स! रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो पर बवाल क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट
Face To Face Madhya Pradesh: शौर्य का ‘विज्ञापन’..आरोपों वाली पॉलिटिक्स! रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो पर बवाल क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट

Face To Face Madhya Pradesh
भोपाल: Face To Face Madhya Pradesh देश के नाम पर कुछ दिनों की चुप्पी के बाद विपक्ष कसमसाने लगा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ के साथ बिक रहे ऑनलाइन रेल टिकट में पीएम की फोटो पर एतराज जताया है। यहां तक कि उसे विज्ञापन करार दे दिया है। जाहिर तौर पर इस आरोप पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यानी दोनों ओर से मोर्चा खुल चुका है और सियासी भट्टी में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर दोनों को झोंकने की कोशिश हो रही है।
Face To Face Madhya Pradesh 12 मई 2025 को रात 8 बजे जब देश के प्रधानमंत्री ये कहते हैं, तो हिन्दुस्तान का बच्चा-बच्चा सेना को सेल्यूट करने के लिए खड़ा हो जाता है, लेकिन आज ख़बर ये नहीं है। ख़़बर रेलवे की एक टिकट पर लिखी ये लाईनें हैं। जिसमें लिखा है, ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ लड़ाई एक नई लकीर खींच दी है। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी की सेल्यूट करती हुई एक इमेज है। कांग्रेस को ये लाइन और मोदी की इमेज पसंद नहीं आई। कांग्रेस का ये मानना है कि इस इमेज के ज़रिए सेना के पराक्रम को बीजेपी प्रोडक्ट जैसे बेच रही है।
कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि अब तक तो सिर्फ मध्यप्रदेश भाजपा नेता ही सेना का अपमान कर रहे थे, अब तो खुद प्रधानमंत्री भी उसी कतार में शामिल हो गए हैं। लेकिन सवाल ये हैं कि सेना को सेल्यूट करना और ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करना भला अपमान की श्रेणी में कैसे आ गया? खैर ये तो कांग्रेस की बात है, लेकिन बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ईर्ष्या से जोड़ दिया है। साथ ही कांग्रेस से ये सवाल भी पूछ लिया क्या आपके मन में पाकिस्तान के लिए प्रेम है?
असल में कांग्रेस इस मुद्दे पर इसलिए डिबेट कर रही है क्योंकि उसका मानना है कि ऑपरेशन को अंजाम तो सेना ने दिया तो फिर इसके प्रचार में मोदी क्यों? डर इस बात का भी है कि कहीं बिहार में बीजेपी को माइलेज न मिल जाए। लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध को ये कहते हुए हल्का करने की कोशिश कि ये तो कांग्रेस की ईर्ष्या है, लेकिन एक सवाल तो ये भी है कि क्या सरकार ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण कर रही है?
https://www.youtube.com/watch?v=htImyXQ-OJA
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Why is there a ruckus over PM Modi's photo on railway tickets?
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm