‘पत्नी मायके चली गई है वापस बुलाओ’, हाथ की नस काट टावर में चढ़ा गया युवक, जमकर किया ड्रामा

सिटी कोतवाली के थाने के अंदर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, युवक कोड़िया हनुमान मंदिर का रहने वाला बताया गया है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

‘पत्नी मायके चली गई है वापस बुलाओ’, हाथ की नस काट टावर में चढ़ा गया युवक, जमकर किया ड्रामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 24, 2022 8:57 am IST

खंडवा। एमपी के खंडवा में कोतवाली थाने में मायके गई पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाने आए एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। युवक ने पहले थाने में अपने हाथ की नसें काट ली। इसके बाद जब पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो वह थाने वापस आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस से कहने लगा कि पहले मेरी पत्नी को मायके से वापस बुलाओ। खंडवा की कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को काबू में लिया।  >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

read more: बेरोजगार हो जाएंगे 3000 कर्मचारी, इस बड़ी कंपनी ने दिया बड़ा झटका

सिटी कोतवाली के थाने के अंदर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया, युवक कोड़िया हनुमान मंदिर का रहने वाला बताया गया है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते उसने दो बार आत्महत्या की कोशिश की। यहां पर पहुंचे युवक ने अपने हाथ की नस काट ली फिर थोड़ी देर बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखकर आसपास लोग जमा हो गए।

read more: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब समितियों को मिलेगी ये सुविधा

हालांकि युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बता दें कि आए दिन खंडवा शहर में सीटी कोतवाली थाने के अंदर इस तरह का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। कुछ दिन पहले भी एक युवक अपनी पत्नी को वापस घर बुलाने के लिए टावर पर चढ़ गया था।

देश प्रदेश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com