MP Vidhan Sabha Sthagit : MP विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित! हजारों करोड़ के इस बजट पर लगी मुहर, कई बड़े मुद्दे अधूरे रह गए

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित पांच दिनों की बजाय तीन दिन में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान 7,765.76 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ, लेकिन कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।

MP Vidhan Sabha Sthagit : MP विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित! हजारों करोड़ के इस बजट पर लगी मुहर, कई बड़े मुद्दे अधूरे रह गए

MP Vidhan Sabha Sthagit / Image Source : screengrab

Modified Date: July 22, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: July 22, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा ने 7,765.76 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पारित किया।
  • पांच दिवसीय मानसून सत्र तीन दिन में ही समाप्त कर दिया गया।
  • कई महत्वपूर्ण विधायी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।

भोपाल : MP Vidhan Sabha Sthagit :  मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सत्र के दौरान प्रदेश सरकार का 7,765.76 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

पांच दिवसीय मानसून सत्र 3 दिन में ही हुआ समाप्त

विधानसभा में अनुपूरक बजट पास होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। Vidhan Sabha Monsoon Session गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का यह मानसून सत्र मूल रूप से 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाना था, लेकिन विपक्षी हंगामे और विधायी कार्य जल्दी पूरे होने के चलते इसे महज 3 दिनों में ही समय से पहले समाप्त कर दिया गया।मानसून सत्र के मात्र 3 दिनों में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाने से राज्य के कई अन्य महत्वपूर्ण विधायी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.