Tikamgarh Suicide News: महिला ने दो साल के बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम, घर के अंदर इस हाल में मिले दोनों, देखकर उड़े सबके होश

Ads

Tikamgarh Suicide News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 05:18 PM IST

Tikamgarh Suicide News/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • टीकमगढ़ जिले में महिला ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • दोनों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले।
  • पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tikamgarh Suicide News: टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के पूनौल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मां और बेटे का शव घर में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

Tikamgarh Suicide News: पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-