डांस मूव सिखाते-सिखाते डोल गई टीचर की नीयत, एक दिन क्लास में अकेले रोककर कर दिया कांड

Woman raped by her dance teacher: इस महिला के साथ उसके डांस टीचर ने ही रेप कर डाला। यह सिलसिला बीते 8 सालों से चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डांस गुरु ने उससे शादी का वादा किया था

डांस मूव सिखाते-सिखाते डोल गई टीचर की नीयत, एक दिन क्लास में अकेले रोककर कर दिया कांड
Modified Date: March 30, 2023 / 08:01 pm IST
Published Date: March 30, 2023 8:00 pm IST

Woman raped by her dance teacher

ग्वारियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस महिला के साथ उसके डांस टीचर ने ही रेप कर डाला। यह सिलसिला बीते 8 सालों से चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डांस गुरु ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में कहीं और शादी कर ली। इससे आहत महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

डांस की बारीकियां सिखाते बनाए संबंध

पीड़िता के अनुसार आरोपी डांस गुरू ने डांस की बारीकियां सिखाते-सिखाते उससे नजदीकियां बढ़ा ली थीं। एक दिन क्लास में अकेला रोककर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना लिए। यह मामला 2015 में हुआ था। आरोप है कि उसके बाद टीचर महिला को शादी का वादा करके इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा। फिर लगातार उसके साथ संबंध बनाने लगा।

महिला की माने तो शादी के वादे को देखते हुए चुप रही। लेकिन कुछ दिन पहले पता चला कि टीचर ने कहीं और शादी कर ली, तब वो चुप नहीं बैठ सकी। अपने साथ हुए धोखे से दुखी महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ग्वालियर शहर के उपनगर मुरार के घासमंडी की रहने वाली है। 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 2015 में बालकिशन अग्रवाल उर्फ बीके पुत्र सतीश चंद्र अग्रवाल की डांस क्लास ज्वाइन की थी। डांस सिखाने के दौरान टीचर ने दोस्ती करके उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।

लगातार फिजिकल रिलेशन बनाने लगा

एक दिन घर आते समय उसने रोक लिया। जब डांस क्लास से बाकी लोग चले गए, तब उसने रेप किया। आरोप है कि टीचर ने डरा-धमकाकर रेप किया। हालांकि जब महिला ने टीचर का विरोध किया, तो उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वो लगातार फिजिकल रिलेशन बनाने लगा। महिला ने कहा कि हाल में उसे पता चला कि आरोपी की सालभर पहले शादी हो चुकी है।

एसएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने कहा कि शिकायत मिलते ही मुरार थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को भागने से पहले ही दबोच लिया। महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

read more:  Katni news: बच्चे लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने किया चक्काजाम, नारेबाजी करते हुए की ये मांग

read more:  Murder Case Bhilai : जेल से छूटे युवक ने दिनदहाड़े की 16 साल की लड़की की हत्या | सुपेला क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास वारदात को दिया अंजाम


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com